फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गणेश उत्सव की धूम, पूजा-अर्चना के साथ लगे जयकारे

Wed, 20 Sep 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को सलोन कस्बा में आयोजित महोत्सव पर भगवान गणेश की आरती करते भक्त।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गणेश उत्सव की धूम मची है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित करके पूजा-अर्चना शुरू की गई। इस दौरान पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

शहर के छोटी बाजार में दिनेशचंद्र कक्कड़ समेत अन्य भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भी भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक नगर के मुख्य मार्ग नई बाजार मोहल्ले में आचार्य देशराज मिश्रा ने गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। यजमान गणेश शंकर साहू और उनकी पत्नी अर्चना ने पूजा किया। इस मौके पर शिवशंकर साहू, शांति देवी, सौम्य साहू, प्रियंका अग्रहरि, शुभम साहू मौजूद रहे।।
विज्ञापन

सलोन बाईपास जानकीपुरम स्थित प्रदीप गुप्ता के आवास पर मूषक सवारी विराजमान गजानन की प्रतिमा स्थापना नगर पुरोहित गया प्रसाद शास्त्री ने कराई है। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल बगहा सलोन में गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के रामसागर मोहल्ले में धूमधाम के साथ विगत वर्षो की भांति मंत्रोचारण के साथ गणेश चतुर्थी की शुरुआत हुई। आचार्य धर्मेश मताराज ने गणेश प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की कराई। राजू कौशल, सतीश कौशल, बबलू कौशल ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कालिका शनिदेव मंदिर परिसर में मंगलवार को गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान छोटे चौधरी, मनीष मिश्रा, सूरज सोनी, पिक्की मिश्रा मौजूद रहे।

जय गणेश जय देवा..पर मचाया धमाल

न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में कक्षा दो के छात्र उदित नारायण को विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश के प्रतिरूप में सजाकर भव्य आसन पर विराजमान किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेवर सिंह ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न किया। इस मौके पर आस्था, हिमाक्षी, श्रेया मिश्रा, वरीसा आदि छात्राओं ने शंभू सुताय गजानन...गीत की प्रस्तुति की तो अदिति, उन्नति, शिवि, अयोनिजा, हंसिका और उनके साथियों ने जय गणेश जय देवा...पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। महराजगंज कस्बे के हैदरगढ़ रोड स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में गणपति बप्पा मोरिया के स्वर गूंजे। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमल वाजपेयी गिरिजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह मौजूद रहे।

बच्चों ने स्वनिर्मित मूर्ति की पूजा की
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के सुरेंद्र सरस्वती नगर स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने भगवान गणेश की स्वनिर्मित मूर्ति स्थापित की। पूजाअर्चना कर गणेश आरती गाकर विघ्नहर्ता से प्रार्थना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने की शुरुआत कराई। बच्चों ने भगवान गणेश की उत्पत्ति की बेहद सुंदर झांकी प्रस्तुत की। आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षिका आयुषी गुप्ता की देखरेख में बच्चों की ओर से भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें