फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रामीणों का प्रदर्शन, विवाहिता को शव दूसरी जगह दफन कराने की मांग

Wed, 20 Sep 2023 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को ऊंचाहार तहसील में प्रदर्शन करती निगोहां गांव की महिलाएं व अन्य।
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के निगोहां गांव में विवाहिता का शव जबरन पति के घर के दरवाजे पर दफना दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। सभी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शव दूसरी जगह दफन कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के दखवापुर गांव निवासी जोखू पटेल की बेटी अंतिमा (22) की शादी डेढ़ साल पहले ऊंचाहार क्षेत्र के निगोहा गांव निवासी संतोष कुमार पटेल पुत्र रामलखन के साथ हुई थी। शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अंतिमा की मौत हो गई थी। मृतका अंतिमा के भाई चंद्रकेश ने पति संतोष कुमार, सास सुनीता, जेठ दीपू, जेठानी मालती व देवर मुकेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
सोमवार को मायका पक्ष ने दबंगई दिखाते हुए विवाहिता के शव को पति के घर के सामने दफना दिया था। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों को जानमाल की धमकी दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इससे नाराज ग्रामीण प्रदीप पटेल की अगुवाई में तहसील पहुंचे और हंगामा किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। गांव के पवन कुमार, शिवप्यारी, दशरथलाल, रामखेलावन, सरिता, रेखा देवी, मालती, अजय पटेल, ओमप्रकाश ने बताया कि विवाहित के मायके वालों ने गांव में दबंगई की और शव दरवाजे पर दफन कर दिया। इससे शव का अपमान होने के साथ ही गांव में अराजकता की है। गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शव को उचित स्थान पर दफन कराने की मांग की है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि गांव वालों ने शव को दूसरी जगह दफन कराने की मांग की है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर वैधानिक कार्रवाई कराई जाएगी।

विवाहिता के भाई, प्रधान समेत 50 के खिलाफ केस
विवाहिता का शव पति के घर के सामने जबरन दफनाए जाने के मामले में 50 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें दो लोग नामजद किए गए हैं, जबकि अन्य लोग अज्ञात में शामिल हैं। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई चंद्रकेश, ग्राम प्रधान राजाराम समेत 50 लोगों के खिलाफ बलवा, शव का अपमान करने व अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें