घरों में भी होगी स्थापना।
- बशीरतगंज में पीपल वाली गली में श्री गणेश महोत्सव बशीरतगंज।
- लखनऊ का राजा चौक का गणपति थीम पर श्री गणेश उत्सव मंडल चौक की ओर से राम मनोहर लोहिया लॉन में।
- श्री गणेश उत्सव मंडल अमीनाबाद की ओर से श्रीराम रोड स्थित शिव मंदिर में अमीनाबाद के राजा थीम पर।
- अक्षय समिति की ओर से पेपर मिल कॉलोनी में पधार रहे बप्पा।
- शिवाजी मार्ग स्थित ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान।
- बीबीडी शैक्षणिक परिसर अयोध्या मार्ग पर श्री सिद्धि गणेश मंदिर समिति का आयोजन।
- पत्रकारपुरम् गोमतीनगर में स्थानीय गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजन।
- छोटी बहू का ठाकुरद्वारा, टाटपट्टी, यहियागंज में श्री गणेश युवा मंडल का पंडाल।
- अलीगंज का राजा थीम पर द्वादश श्री गणेश उत्सव अलीगंज के गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में मनाया जाएगा।
- सीतापुर रोड के मौसमबाग, पीली कोठी में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में विभिन्न आयोजनों के साथ शास्त्रीय नृत्य भी होंगे।
- महाराष्ट्र समाज की ओर से गणेश उत्सव में कुमारी बल्लरी भागवत, संगीत संध्या, गायन प्रतिस्पर्धा, संगीत आणि नृत्य संध्या, महाआरती, महाप्रसाद सहित विविध आयोजन।
- फूलबाग युवा समिति की ओर से हुसैनगंज के एक होटल में बाल चित्रकला प्रतियोगिता के साथ विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
- कटरा मकबूल गंज में महाराष्ट्र समाज की ओर से आयोजन।
-अपार्टमेंट व घरों में भी भक्त लेकर आएंगे बप्पा को।
गणेश चतुर्थी के पहले दिन शनिवार को यातायात बदला रहेगा। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में 12 से 17 सितंबर तक डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक आवागमन बदला रहेगा। इमरजेंसी में पुलिस स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन व फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
- अयोध्या की ओर से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यहां से बसें समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा, पीएनटी बालू अड्डा, संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग अड्डे आ-जा सकेंगी।
- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज क्रॉसिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग जाएंगी। ये वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर जाएंगी।
- चौक, डालीगंज पुल की ओर से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेगा। यह यातायात क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील होकर जाएगा।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा। यह गोमती पुल पार कर या सीधे उमराव सिंह धर्मशाला होकर, आईटी चौराहे की ओर से जा सकेगा।
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध होकर जा सकेगा।
- निरालानगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से विश्वविद्यालय मार्ग होकर सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहे से मुड़कर समथर पेट्रोल पंप के रास्ते निशातगंज डालीगंज पुल से जा सकेगा।
- कैसरबाग, सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहे की ओर से सुभाष चौराहे की ओर यातायात नहीं चलेगा। क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होकर चिरैयाझील तिराहा की ओर से जा सकेंगे।
- हजरतगंज चौराहे व परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहे से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई या चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
- हनुमान सेतु, नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह आईटी चौराहा होकर जाएगा।