मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य सचिव के स्तर पर गठित परफॉर्मेंस सपोर्ट यूनिट की ओर से सभी परिवारों के रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद संदेहास्पद रिकॉर्ड का मौका परीक्षण भी कराया जाएगा। सूचना गलत पाए जाने पर संबंधित संगणक और ग्राम स्तरीय समिति के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
राशन कार्ड, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य बीमा, श्रम विभाग की योजनाएं, किसान सम्मान निधि व कृषि विभाग की अन्य योजनाएं, मनरेगा, ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला, बाल विकास एवं पुष्टाहार योजना के लाभ, कल्याणकारी विभागों की योजनाएं, पेयजल, पंचायतीराज विभाग और कौशल विकास मिशन की स्कीमों का लाभ। फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से इंटीग्रेशन का काम होगा। चिह्नित परिवारों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भी उनसे संबद्ध किया जाएगा। नतीजों की लगातार मॉनिटरिंग के लिए स्वतंत्र एजेंसियों और शैक्षणिक संस्थानों से मॉनिटरिंग का काम भी कराया जाएगा। जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी नोडल होंगे।