फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: गदर 2 के सितारों ने खोले अपनी सफलता के राज, बोले- खुद बनानी पड़ती है पहचान

Sat, 26 Aug 2023 02:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गदर-2 के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा व अभिनेत्री सिमरत कौर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और युवा रंगकर्मियों से संवाद किया। युवा रंगकर्मियों को कॅरिअर की चुनौतियों से निपटने के टिप्स दिए और कहा कि अपना पहचान खुद बनानी पड़ती है।
विज्ञापन
अभिनेता उत्कर्ष शर्मा व अभिनेत्री सिमरत कौर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये इत्तेफाक है या इस सरजमीं का कमाल कि हमारी लाइफ का पहला शॉट लखनऊ में ही शूट हुआ गदर में। ये कहना था अभिनेता उत्कर्ष शर्मा का। अभिनेत्री सिमरत कौर ने कहा कि हिंदी फिल्म में मेरा भी पहला शॉट लखनऊ में ही लिया गया। गदर-2 के अभिनेता-अभिनेत्री ने लखनऊ से अपने गहरे लगाव को कुछ इन शब्दों में बयां किया। वे दोनों अमर उजाला कार्यालय में थे। इस दौरान उन्होंने युवा रंगकर्मियों व थियेटर के प्रशिक्षुओं के साथ संवाद किया। अभिनय की दुनिया में पैर जमाने के लिए खुद को तैयार करने का तरीका भी बताया। कहा कि आप कितने भी बड़े निर्देशक-निर्माता-अभिनेता के बेटे या बेटी हों, पहचान तो खुद ही बनानी होगी।

विज्ञापन


पापा के थप्पड़ ने मेहनत का महत्व बताया
युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए उत्कर्ष ने कहा कि सेट पर पापा निर्देशक होते हैं। पहली वाली गदर की शूटिंग लखनऊ में चल रही थी। रात के 3 बजे दृश्य फिल्माया जा रहा था, मेरी आंखे बंद होती जा रही थीं। मुझे झपकी आ गई, इतने में एक थप्पड़ मेरे गाल पर पड़ा। मैं देखने लगा कि ये सनी सर ने मारा या किसी और ने, देखा पापा थे सामने।

उन्होंने कहा कि ये सभी अभिनय कर रहे हैं, जाग रहे हैं, इसलिए तुम्हें भी अपना काम करना होगा। उस दिन से आज तक मैं उस सीख को भूला नहीं हूं। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि ओटीटी और बड़े पर्दे की तुलना नहीं। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का अपना अलग ही मजा है। ओटीटी आईपीएल है तो बड़ा पर्दा वर्ल्ड कप।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान के आते ही सिमरत खो गई, यही मेरी सफलता

एक सवाल के जवाब में अभिनेत्री सिमरत कौर ने कहा कि हर कोई मुझे मुस्कान ही बुला रहा है, वाकई ये मेरे लिए बड़ी बात है। अभिनय करते हुए उसी पात्र में ढल जाना सफलता ही है। कहा कि मैं अभिनय करूंगी, ऐसा सोचा नहीं था। जिस दिन पहला कॉन्ट्रैक्ट एड शूट के लिए मम्मी ने साइन किया था, उस दिन बहुत रोई थी। कई दिन तक रोती रही। पर आज खुश हूं कि इस अभिनय ने मुझे पहचान दी।

इन्होंने किया संवाद: अदिति राय, काजल यादव, इमरान खान, गौरव प्रजापति, सौरभ प्रजापति, अश्विनी श्रीवास्तव, शाश्वत, राजवीर सिंह, राजवीर गौर, अभियश महाजन गुप्ता, आदित्य वर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें