फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीबी पंत ने रखी थी यूपी के समग्र विकास की बुनियाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Tue, 10 Sep 2019 06:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को यहां लोकभवन में जीबी पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी भी थे।

उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जीबी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों को सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते न रहने के बावजूद भी वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें