फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य की पुलिसिंग संवेदनशील और जन-विश्वास पर होगी आधारित : डीजीपी

Mon, 12 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कमिश्नरेट प्रणाली के छठे स्थापना दिवस पर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर को स्मृति चिह्न देते
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ प्रणाली के लागू होने के छठे स्थापना दिवस पर महानगर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कृष्णा रहे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य की पुलिसिंग स्मार्ट, संवेदनशील और जन-विश्वास पर आधारित होगी।
विज्ञापन

13 जनवरी 2020 को लागू हुई पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के स्थापना दिवस पर डीजीपी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही साइबर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक दायित्वों के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 150 पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। 19 पुलिसकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। फिर पुलिस लाइन परिसर में बड़े खाने का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर, पूर्व पुलिस कमिश्नर व डीजी एसएसएफ/नागरिक सुरक्षा ध्रुव कांत ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड एसबी शिरडकर, एडीजी एलओ अमिताभ यश व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें