फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा की कैंटीन में एफएसडीए विभाग की टीम ने मारा छापा, कई बार हो चुकी थी शिकायत

Tue, 23 Jul 2019 05:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
खाने के सैंपल लेती एफएसडीए की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में मंगलवार को विधानसभा की सभी कैंटीनों में एफएसडीए विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने खाने की गुणवत्ता की जांच की। बताया गया कि मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर कैंटीन के खाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

विज्ञापन


शिकायत में विधानसभा की कैंटीन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। बता दें कि विधानसभा के पुरुषोत्तम दास टंडन हॉल में कैंटीन है उसी पर एसएसडीए टीम ने छापा मारा है। यह कैंटीन प्राइवेट संस्था चला रही है। कैंटीन में मिलने वाले खाने को लेकर विधायकों ने भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। अक्सर इस कैंटीन में खराब खाने की शिकायत मिलती रहती थी।
विज्ञापन


एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर खाने की सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें