फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः एफएसडीए ने गोदाम पर मारा छापा, घुन व फफूंद लगी सुपारी पकड़ी

Thu, 24 Oct 2019 04:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पानदरीबा के गोदाम में बोरियों में भरी सुपारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के पानदरीबा में सुपारी कारोबारी के गोदाम पर बुधवार को छापा मारकर एफएसडीए ने भारी मात्रा में घुन व फफूंद लगी सुपारी पकड़ी। इसके बाद साबुत आपि सुपारी (सफेद), लाल साबुत सुपारी, दो टुकड़ा (सीके) सुपारी व छोटी इलायची व कालीमिर्च का नमूना जांच को भेजा।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने तक गोदाम में मौजूद 151 बोरी साबुत सुपारी सफेद, 170 बोरी साबुत सुपारी लाल, 301 बोरी सुपारी दो टुकड़ा (सीके), एक बोरी कालीमिर्च व छोटी इलायची समेत कुल 624 बोरी स्टॉक सीज कर इसकी सप्लाई पर भी रोक लगा दी। हर बोरी में 70 किग्रा सामग्री मिली। स्टॉक की कीमत 95,89,400 रुपये आंकी गई है।

सीलन युक्त गोदाम में गंदगी मिलने पर संचालक को इसमें तत्काल सुधार लाने का नोटिस भी दिया गया। आगे की कार्रवाई अब नमूना जांच रिपोर्ट के बाद तय होगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि टीम नमूना लेने नाका स्थित खोवा मंडी गई थी। लौटते समय बोरियों से लदा डाला पानदरीबा के निजी भवन में जाता दिखा।
विज्ञापन


पता चला कि भवन सुपारी कारोबारी की ओर से संचालित श्यामजी इंटरप्राइजेज का है। डीओ शैलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में गोदाम में पहुंची टीम ने जांच शुरू की तो वहां गंदगी के बीच सुपारी रखी मिली। प्रतिष्ठान संचालक की मौजूदगी हुई पड़ताल में कई बोरी में घुन, फफूंदी लगी सफेद साबुत सुपारी मिली।
विज्ञापन

खोवा मंडी, मिठाई दुकानों पर भी कार्रवाई

इसी तरह साबुत लाल सुपारी व दो टुकड़ा (सीके) सुपारी का गर्म पानी में उबला स्टाक ज्यादा ही रंगीन पाया गया। इसमें सिंथेटिक कलर की मिलावट पकड़ने के लिए तीनों सुपारी का एक-एक नमूना जांच को भेजा गया। डीओ ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालक ने सभी बिल वाउचर व जीएसटी भुगतान से जुड़ी रसीद जांच को प्रस्तुत की।

वहीं एफएसडीए की टीमों ने नाका व हरदोई रोड स्थित खोवा मंडी सहित मिठाई व ड्राईफूट की दुकानों में सैंपलिंग की। साथ ही खोवा के तीन, ड्राईफूट के दो, काजू, बेसन, रवा राजभोग व दूध बर्फी का एक-एक नमूना भी सीज कर जांच को भेजा। सीएफएसओ ने बताया कि खोवा मंडी में कारोबारियों को मिलावटी सामग्री बेचने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी किया गया। एक सप्ताह में अब तक 51 नमूने जांच को भेजे जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें