बासमंडी चौराहे के पास स्थित सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. जैन की क्लीनिक से लिए गए दवा के नमूनों में स्टरॉयड था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एफएसडीए ने बीते 13 मार्च को क्लीनिक में छापा मारा था।
इसमें गोली, कैप्सूल शामिल हैं। लाल-पीली गोली और कैप्सूल में न तो दवा निर्माण की तारीख दर्ज थी न ही एक्सपायरी। कहां दवा का निर्माण हुआ, उसमें क्या रसायन और जड़ी बूटी मिलाई गई है, इसका भी पता नहीं चला।
ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह के मुताबिक, कई नमूनों में स्ट्ररॉइड और एल्कोलाइड्स की पुष्टि हुई है। नोटिस जारी कर15 दिन के भीतर क्लीनिक संचालक को अपना जवाब देने के लिए कहा गया है। दोष साबित होने पर नियमानुसार क्लीनिक पर कार्रवाई होगी।