एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को मोती महल, रिट्ज, नीलकंठ, सियाराम, महालक्ष्मी, श्याम स्वाद, कंचन स्वीट्स समेत शहर के 10 नामचीन प्रतिष्ठानों में एक साथ छापा मारा। 21 नमूने इकट्ठा किए। 36.64 क्विंटल खाद्य सामग्री सीज की गई और 595 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई। दो प्रतिष्ठानों को बंद करने की संतुति भी की गई।
सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान श्याम स्वाद अलीगंज में तीन क्विंटल काजू व मिठाई नष्ट कराई गई। यहां सफाई व्यवस्था भी सही नहीं पाई गई। कमता स्थित नीलकंठ स्वीट्स से 255 किलो, कंचन स्वीट्स इंदिरानगर में 30 किलो मिठाई नष्ट कराई गई।
नादरगंज स्थित प्रतिष्ठान के कारखाने से मिथ्याछाप व अधोमानक 36.64 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 14.40 लाख रुपये है। 10 किलो रंगीन पेठा नष्ट कराया गया।
नियम का पालन नहीं, मिली गंदगी
अलीगंज में महालक्ष्मी स्वीट्स पर खाद्य अनुज्ञप्ति न होने पर प्रतिष्ठान को बंद कराने की संस्तुति की गई है। यहां सफाई भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। विशालखंड स्थित सियाराम स्वीट्स में अधिक गंदगी पाई गई। खाद्य पदार्थ रखने वाले कंटेनर भी गंदे मिले। यहां खाद्य संचालन पर रोक लगा दी गई। प्रतिष्ठान को बंद करने की संतुति की गई है। एक अन्य प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति खराब होने व स्वच्छता मानकों का पालन न किए जाने की स्थिति मिली, जिसे सुधारने के निर्देश दिए गए।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।
प्रतिष्ठानों में मिलीं अनियमितताएं।