लखनऊ। विवाहिता कोमल की आत्महत्या के मामले में पिता ने बेटी के पति आदर्श यादव, सास छोटी बिट्टो, देवर अंकुर और अंकित पर सआदतगंज थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पति व ससुराल वालों ने कोमल से उसका बच्चा छीन लिया था। इससे वह काफी परेशान थीं और 11 सितंबर को मायके में खुदकुशी कर ली थी।
मलिहाबाद के ससपन गांव निवासी श्याम लाल सआदतगंज के किशोरगंज में रहते हैं। उन्होंने दिसंबर 2020 में बेटी कोमल की शादी दुबग्गा के जेहटा गांव निवासी आदर्श यादव से की थी। आरोप है कि पति व ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। प्लाॅट व मिठाई की दुकान खोलने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। चार अगस्त को पति व ससुराल वालों ने कोमल का बच्चा छीन लिया और मारपीट कर घर से भगा दिया था।