फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खर्चीली पत्नी से परेशान होकर मांगा तलाक

Tue, 27 May 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खर्चीली पत्नी से परेशान होकर मांगा तलाक
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम निवासी शुभम (बदला हुआ नाम) ने अपनी पत्नी के अत्यधिक खर्चीले स्वभाव से परेशान होकर अदालत में तलाक की अर्जी दी है। मामला इस समय लखनऊ के पारिवारिक अदालत के मध्यस्थता केंद्र में विचाराधीन है। शुभम का आरोप है कि उसकी पत्नी केवल दिखावे की जिंदगी में रुचि रखती है और शादी को महज जरूरतें पूरी करने का जरिया समझती है।
विज्ञापन


शुभम और कानपुर की सुगंध (बदला हुआ नाम) की मुलाकात 2022 में एक शादी समारोह में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और शुभम ने उसे शादी से पहले ही महंगे गिफ्ट देना शुरू कर दिया, जिनमें मोबाइल फोन, डिजाइनर कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। दोनों की शादी 2023 में हुई, लेकिन गिफ्ट्स और खर्चों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ।
मध्यस्थता केंद्र में पति ने बताया कि शादी के बाद पत्नी ने पहले महंगे जिम की मेंबरशिप की जिद की, फिर ब्यूटी पार्लर और अन्य निजी खर्चों में भारी बढ़ोतरी हुई। कई बार समझाने के बावजूद कोई बदलाव नहीं आया। जब इस विषय में पत्नी के परिवार से बात की, तो उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


पति का आरोप है कि पत्नी को परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों की कोई परवाह नहीं है और वह दिखावे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अदालत ने दोनों पक्षों को विचार के लिए समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें