लखनऊ। दिल का दौरा पड़ने पर अब सीएचसी पर इलाज मिल सकेगा। अभी तक सीएचसी पर इंजेक्शन न होने से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता था।
विभाग ने 75 इंजेक्शन की खरीद प्रक्रिया पूरी हो दी है। इसी हफ्ते सभी सीएचसी पर इंजेक्शन मुहैया हो जाएंगे।
स्टेमी प्रोग्राम में जिले के 26 अस्पतालों को शामिल किया गया है। इनके डॉक्टरों व स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिलाया गया है। सीएचसी पर दिल के मरीजों के इलाज के इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। ईसीजी मशीन की खरीद के साथ स्टाफ को दक्ष बनाया गया है। एक इंजेक्शन की डोज करीब 17 हजार रुपये है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने हर सीएचसी के लिए पांच-पांच इंजेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।