फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से उन्नाव में भी रुकेगी शताब्दी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस रविवार से उन्नाव स्टेशन पर भी रुकेगी। लखनऊ से रवाना होने के बाद ट्रेन शाम 4:21 बजे उन्नाव पहुंचेगी। नई दिल्ली से आते वक्त यह सुबह 11:56 बजे उन्नाव पहुंचेगी। दोनों ओर से ट्रेन को दो-दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 12003 शताब्दी एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:25 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। अभी ट्रेन लखनऊ जंक्शन से चलने के बाद सात स्टेशनों कानपुर रेलवे स्टेशन, फफूंद, इटावा, टूंडला. अलीगढ़, गाजियाबाद और नई दिल्ली स्टेशन पर रुकती है। रविवार से नया स्टॉपेज उन्नाव जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें