फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से दिल्ली, मुंबई के टिकट 30 रुपये तक महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पहली जुलाई से रेलवे टिकट महंगे हो रहे हैं। ऐसे में लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वालों की जेब पर भी बोझ बढ़ेगा। टिकट 30 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे टिकटों में वृद्धि को लेकर हाल ही में प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर मुहर लग गई है। रेलवे के नए आदेश के अनुसार पूर्व में बुक हुए रेल टिकटों पर बढ़े हुए किराए का असर नहीं पड़ेगा। पहली जुलाई से बुक होने वाले रेल टिकटों पर ही नया किराया लिया जाएगा। लखनऊ से प्रतिदिन लखनऊ, ऐशबाग, लखनऊ जंक्शन स्टेशनों से 300 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों से लगभग डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। रेलवे बेसिक किराए में वृद्धि कर रहा है। इसके चलते किलोमीटर और श्रेणी के अनुसार बढ़े हुए किराए की गणना की जाएगी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की स्लीपर बोगियों के टिकट पांच रुपये तथा एसी के 10 रुपये महंगे हो जाएंगे। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर 15 एवं एसी टिकट 30 रुपये महंगे हो जाएंगे। बढ़े हुए टिकट का असर मुंबई, दिल्ली के अतिरिक्त लंबी दूरी की सभी ट्रेनों पर देखने को मिलेगा।
जनरल यात्री भी होंगे प्रभावित
स्लीपर एसी बोगियों में सफर करने वालों के साथ-साथ जनरल बोगियों में यात्रा करने वालों को भी अधिक किराया देना होगा। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में जनरल क्लास का टिकट भी स्लीपर की तरह 10 रुपये महंगा होगा। वहीं, लखनऊ से मुंबई का 15 रुपये, चेन्नई का टिकट 20 रुपये, यशवंतपुर का 25 रुपये तक महंगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा स्लीपर टिकट का रेट
स्टेशन ट्रेन वर्तमान किराया प्रस्तावित किराया
नई दिल्ली लखनऊ मेल 325 330
चेन्नई मास एक्सप्रेस 775 795
मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस 635 650
पुणे लखनऊ पुणे एक्सप्रेस 650 665
यशवंतपुर गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस 790 815
हावड़ा पंजाब मेल 505 515
अमृतसर हावड़ा अमृतसर मेल 435 445
जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस 505 515
इतना बढ़ेगा एसी टिकट
स्टेशन दूरी इतना बढ़ेगा किराया
नई दिल्ली 492 किमी 10 रुपये
मुंबई 1425 किमी 30 रुपये
पुणे 1471 किमी 30 रुपये
चेन्नई 2007 किमी 40 रुपये
यशवंतपुर 2248 किमी 50 रुपये
हावड़ा 1058 किमी 25 रुपये
अमृतसर 848 किमी 20 रुपये
जम्मूतवी 978 किमी 20 रुपये
डिब्रूगढ़ 1985 किमी 40 रुपये
(नोटः एसी बोगियों में बढ़ा हुआ किराया चेयरकार, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, फर्स्ट व सेकेंड एसी में एकसमान लागू होगा।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें