अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
दो नवंबर वर्ष 1990 को कारसेवकों पर गोलीकांड के बाद पूरे देश में राम मंदिर आंदोलन की ही गूंज थी। हर तरफ गुस्से का माहौल था। ऐसे में अयोध्या में बचे हुए कारसेवक वापस लौट गए लेकिन यहां 40 दिनों तक इस लोमहर्षक घटना के विरोध में अनवरत सत्याग्रह चला। पुलिस की गोलियों से मारे गए कारसेवकों के कलश की देशभर में यात्रा निकाली गई। हिंदू समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की।