फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए साल से बैकुंठ धाम पुल पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
गोमती पर बन रहे बैकुंठ धाम पुल पर चल रहा काम।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत गोमती पर बन रहे बैकुंठ धाम पुल पर नए साल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। वैसे तो इसका काम इसी महीने पूरा होना था मगर बारिश और बाढ़ से यह करीब दो महीने लेट हो गया। इस पुल पर आवागमन शुरू होने से समतामूलक चौक और निशातगंज चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

बैकुंठ धाम के पास बन रहा यह पुल करीब 330 मीटर लंबा है। इसके बनने से डालीबाग, 1090 चौराहा व समतामूलक चौक से आने-जाने वालों को आसान होगी। यह पुल बनने से समतामूलक चौक से निशातगंज चौराहे की ओर जाने वाला ग्रीन कॉरिडोर बैकुंठधाम वाली रोड से जुड़ जाएगा। इस पुल का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह नवंबर तक पूरा होना था मगर बारिश और बाढ़ से काम में रुकावट आई। अब बारिश बंद होने के बाद फिर से इसका काम शुरू किया गया है। पुल के बीच के हिस्से का काम रह गया है जिसे नई ट्रेस तकनीक पर बनाया जा रहा है। इसमें पहले से तैयार किए गए स्पैन रखे जाएंगे। पुल के निर्माण पर करीब 70 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है।


इस माह शुरू हो जाएगा डालीगंज फ्लाईओवर पर आवागमन
डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। 23 नवंबर को रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद आवागमन शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी और डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर दो मिनट में पूरा हो जाएगा। करीब 1.1 किलोमीटर लंबे पुल की सड़क से ऊंचाई करीब 25 मीटर है।
विज्ञापन


कोट
पुल पर अब सिर्फ एक स्पैन रखा जाना है। यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और नए साल में आवागमन शुरू हो जाएगा। बारिश और बाढ़ से चलते काम थोड़ा लेट हो गया।
विज्ञापन

- एके सेंगर, प्रोजेक्ट मैनेजर, ग्रीन कॉरिडोर

गोमती पर बन रहे बैकुंठ धाम पुल पर चल रहा काम।

गोमती पर बन रहे बैकुंठ धाम पुल पर चल रहा काम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें