फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सामान लेने के बहाने दुकान में घुसा युवक, पर्स लेकर भागा

Wed, 18 Nov 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सामान खरीदने के बहाने दुकान पहुंचे युवक ने महिला दुकानदार का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 15 हजार रुपये और सोने की अंगूठी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अर्जुनगंज के मामा चौराहे के पास रहने वाली मैथिली शुक्ला की सिस्टेमिक स्कूल के सामने राधिका स्मारिका नाम से कॉस्मेटिक की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नीली स्कूटी से पहुंचा युवक अलग-अलग सामान मांगने लगा। इसी दौरान वह भीतर घुसा आया और पर्स लेकर भाग गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि स्कूटी नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें