फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत की नई उड़ान: रेलवे की धरोहरों से लेकर प्राचीन मंदिरों तक, देश की विरासतों का बनेगा साझा डिजिटल डाटाबेस

Sun, 29 Nov 2026 12:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

देश की ऐतिहासिक इमारतों, पुरातात्विक स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों के दस्तावेजीकरण व सूचीकरण के लिए साझा डिजिटल मंच और राष्ट्रीय फ्रेमवर्क पर लखनऊ में इंटैक का राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने तकनीक व सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया, साथ ही विष्णु नारायण अग्रवाल की दुर्लभ कलाकृतियों की प्रदर्शनी और 'कलांकुरण' सांस्कृतिक संध्या ने खूब ध्यान खींचा।
विज्ञापन
डिजिटल डाटा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर की ऐतिहासिक इमारतों, पुरातात्विक स्थलों और सांस्कृतिक विरासतों का ब्योरा अब एक साझा डिजिटल मंच पर लाने की तैयारी है। इसके लिए शनिवार को लखनऊ के भागीदारी भवन, सहारा सिटी में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विरासतों की पहचान, दस्तावेजीकरण और सूचीकरण के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क बनाने पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


सेमिनार का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने किया। उन्होंने विरासत संरक्षण में इंटैक के प्रयासों की सराहना की। इंटैक के चेयरमैन अशोक सिंह ठाकुर ने सूचीकरण के लिए एक समान प्रारूप बनाने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष मालविका पठानिया ने संरक्षण में तकनीक के इस्तेमाल की जरूरत बताई। 

धरोहरों के अभिलेखीकरण और संरक्षण में समुदाय की भागीदारी पर जोर

आर्किटेक्चरल हेरिटेज डिवीजन की प्रिंसिपल डायरेक्टर ए. विजया ने राष्ट्रीय नीति बनाने के लिए सभी संबंधित संस्थाओं को साथ लाने की बात कही। भारतीय रेलवे की हेरिटेज सेल की ईडी अशिमा मेहरोत्रा ने रेलवे की ऐतिहासिक धरोहरों के अभिलेखीकरण और संरक्षण में समुदाय की भागीदारी पर जोर दिया। 

एएसआई के संयुक्त महानिदेशक डॉ. लाडोस्वामी और अधीक्षण पुरातत्वविद अनिल कुमार ने भवनों और मंदिरों के सर्वेक्षण की परियोजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्कृति विभाग की विशेष सचिव दीपा रंजन, नगर आयुक्त गौरव कुमार और यूपी पुरातत्व निदेशक रेणु द्विवेदी समेत देशभर के विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल हुए।

अवध की लघु चित्रकला ने खींचा ध्यान

सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार विष्णु नारायण अग्रवाल को सम्मानित किया गया। उनकी भारतीय लघु चित्रकला, इस्लामिक सुलेख और तंत्र कला की दुर्लभ कृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें मुगल, फारसी, पहाड़ी, कांगड़ा और अवध शैली की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। शाम को संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ''कलांकुरण'' में आस्था गोस्वामी ने अवधी गायन, पीयूष पांडेय की टीम ने कथक और नौशाद अली ने कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें