फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 जनवरी से निजी कंपनी करेगी जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजनों की बुकिंग

विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में वैवाहिक आयोजनों की बुकिंग का काम ठेके पर देने को लेकर विवाद हो गया है। निजी कंपनी को ठेका देने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सोशल मीडिया पर आपत्ति के बाद एलडीए ने सफाई दी है। कहा है कि बुकिंग 2016 से हो रही है। निजी कंपनी 15 जनवरी से जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन

जनेश्वर मिश्र पार्क में गेट नंबर पांच वाला लॉन एलडीए वैवाहिक व अन्य आयोजनों के लिए बुक करता है। कई साल से यह काम एलडीए ही खुद करता था। लॉन का एक दिन का किराया 345,050 रुपये है, जिसमें 50 हजार रुपये जमानत राशि होती है। इसे एलडीए आयोजन के बाद वापस कर देता है, मगर अब इसका ठेका एलडीए ने निजी कंपनी शशि इंफ्रा कांस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को दे दिया है। निजी कंपनी इसका प्रचार भी कर रही है। जिसमें करीब तीन लाख वर्ग फिट वाले लॉन की सजावट और 250 मेहमानों की कैटरिंग सहित 7.99 लाख रुपये का पैकेज देने का वादा किया जा रहा है।
सपा प्रमुख की आपत्ति के बाद एलडीए के अधिकारी कुछ खुलकर बोल तो नहीं रहे है, मगर यह सफाई दे रहे हैं कि पार्क में आयोजनों की बुकिंग 2016 से हो रही है। निजी कंपनी को देने से हर साल 3.21 करोड़ की आय होगी, जो अभी होनी वाली आय से करीब तीन गुना है। इसे पार्क के विकास पर खर्च किया जाएगा। पार्क को तीन साल के लिए ठेके पर दिया गया है, जिसका दो साल तक विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन

लोगों को होगी सहूलियत
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि पहले बुकिंग कराने वाले को किराये के अलावा सजावट व कैटरिंग की व्यवस्था अलग से करनी पड़ती थी। इसमें बुकिंग कराने वाले का काफी खर्च आता था। काफी समय से लोग यह मांग कर रहे थे कि लॉन के साथ-साथ टेंट, लाइटिंग, डेकोरेशन आदि की व्यवस्था भी पैकेज के रूप में दी जाए, जिससे उन्हें कम खर्च में बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कंपनी लॉन के स्वरूप से कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें