फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के भाई पर रेप का आरोप

Thu, 19 Jun 2014 02:41 AM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सदर विधायक के भाई तथा उनके दो अन्य साथियों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने डीआईजी कार्यालय गोंडा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मंगलवार को उतरौला क्षेत्र के एक व्यक्ति तथा उसकी 15 वर्षीय बेटी ने डीआईजी कार्यालय गोंडा में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गत सोमवार की शाम गुमड़ी घाट के निकट जंगल में लकड़ी एकत्र करते समय सदर विधायक जगराम पासवान के भाई साधू पासवान तथा उनके दो अन्य साथियों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने डीआईजी से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाल ने की फंसाने की कोशिश

इस घटना पर एसपी/एसएसपी बलरामपुर मानिक चंद्र सरोज का कहना है कि सदर विधायक के भाई के खिलाफ डीआईजी के यहां की गई शिकायत की मुझे कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आरोप पर विधायक के भाई साधू पासवान का कहना है कि घटना के समय मैं श्रीदत्तगंज बाजार के निकट नाली का निर्माण करा रहा था। इस बात के गवाह बाजारवासी हैं।

मेरे खिलाफ कुछ लोगों ने जान-बूझकर बदनाम करने की नियत से शिकायत कराई है। शिकायत के पीछे उतरौला कोतवाल का हाथ है।
विज्ञापन

सपा विधायक की सफाई

इस मामले पर सपा विधायक जगराम पासवान का कहना है ‌कि मुझे तथा मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

दुष्कर्म के प्रयास के मामले में मेरा तथा मेरे भाई का कोई लेना-देना नहीं है। की गई शिकायत पूरी तरह से फर्जी व बेबुनियाद है।

सपा विधायक के भाई द्वारा लगाए गए आरोप पर उतरौला के कोतवाल भरतलाल यादव का कहना है कि  की गई शिकायत से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

पीड़ित ने कहां शिकायत की है, इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे ऊपर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें