फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में जल्द शुरू होगा एक और फ्रेंच सेंटर

Thu, 13 Oct 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फ्रेंच सेंटर के न‌िदेशक रिचर्ड फ्रैंकों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एलयू और इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज (ईएफएल) के बाद राजधानी को फ्रेंच एजुकेशन का एक और बड़ा केंद्र मिलने जा रहा है। रविवार को ला मार्टीनियर बॉयज कॉलेज में इंडो-फ्रेंच कल्चरल रिलेशनशिप को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेरिस की फाउंडेशन आलियांज फ्रांसेज सेंटर की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिएग्लर सेंटर का उद्घाटन करेंगे। केंद्र के माध्यम से फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी। यह यूपी का पहला और भारत का 14वां सेंटर होगा। 

यह जानकारी शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में सेंटर के निदेशक रिचर्ड फ्रैंको और कॉलेज के प्रिंसिपल कार्लाइल मैकफरलैंड ने दी।
रिचर्ड फ्रैंको ने बताया कि  कक्षाएं जनवरी से शुरू होंगी।

केंद्र में सात से 77 साल तक के लोगों को फ्रेंच भाषा लिखना, पढ़ना व बोलना सिखाया जाएगा। ला मार्टीनियर में बन रहे इस केंद्र पर न सिर्फ आम लोगों के लिए कोर्स चलाए जाएंगे बल्कि फ्रेंच के शिक्षकों को भी ट्रेंड किया जाएगा। छह लेवल के कोर्स में हर लेवल करीब साढ़े तीन माह या 60 घंटों का होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते में चार घंटे की होंगी कक्षाएं

डेमो - फोटो : getty
आमतौर पर हफ्ते में चार घंटे की कक्षाएं होंगी। इससे ज्यादा समय निकालने वाले स्टूडेंट्स के लिए आठ घंटे की कक्षाओं का विकल्प भी दिया जा सकता है। ला मार्टीनियर बॉयज में इस केंद्र को खोलने के पीछे एक बड़ा मकसद है।

इस कॉलेज का नाम मेजर जनरल क्लाउड मार्टिन के नाम पर है। मार्टिन एक फ्रेंच अधिकारी थे। इस वजह से एक तरह से संस्थान का फ्रांस जुड़ाव भी है। इस कॉलेज के स्टूडेंट्स पहले से ही फ्रेंच सीख रहे हैं। 

उद्घाटन के बाद कॉलेज की ओर से राजदूत के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह के दौरान कॉलेज भवन के रख-रखाव और जीर्णोद्धार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले अंसारुद्दीन को फ्रेंच दूतावास की ओर से सिल्वर मेडल भी दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें