फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर 24 घंटे वाई-फाई, जानें लॉग-इन का तरीका

Tue, 07 Jun 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ

सार

  • चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को 24 घंटे मुफ्त वाई-फाई
  • 150 डिवाइसों से आठ हजार यात्री एक बार में होंगे कनेक्ट
  • 10 जून को गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
  •  50 एमबीपीएस तक मिलेगी स्पीड 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 10 जून से यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए 150 डिवाइसें लगाई गई हैं, जिनसे एक बार में आठ हजार तक पैसेंजर इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह 10 जून को फ्री-वाई-फाई सिस्टम के साथ ही मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री व नए डीजल शेड का उद्घाटन करेंगे। दोनों स्टेशनों पर रेलटेल व गूगल की ओर से फ्री वाई-फाई के लिए तैयारियां की गई हैं।

सिग्नल एण्ड टेलीकम्युनिकेशन (एसएंडटी) की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की रेंज तक मुफ्त वाई-फाई सुविधा मिलेगी। 

इससे सरकुलेटिंग एरिया, कॉन्कोर्स, प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर, वेटिंग हाल आदि कवर होंगे। बता दें कि लखनऊ जंक्शन के कॉन्कोर्स में हाल में फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन वह सीमित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो
अब वाई-फाई की रेंज प्लेटफॉर्म से लेकर कैब-वे तक रहेगी। रेलवे अफसरों ने बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने 400 करोड़ से देश के  400 स्टेशनों को वाई-फाई से लैस करने की घोषणा की थी। इस वर्ष दिसंबर तक लखनऊ समेत सौ ए-1 और ए श्रेणी के स्टेशनों पर वाई-फाई फ्री होगी।

स्टेशन पर पहुंचने पर मोबाइल में वाई-फाई शो करेगा, जिसमें मोबाइल नंबर के साथ डिटेल एंटर करनी होगी। इसके बाद ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) जनरेट होगा, जिसे मोबाइल में डालते ही इंटरनेट कनेक्ट हो जाएगा, जो एक बार में 24 घंटे तक रहेगा। 

दोबारा यह सुविधा लेने के लिए फिर लॉग-इन करना होगा। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम अजीत सिन्हा का कहना है ‘चारबाग स्टेशन पर फ्री वाई-फाई सुविधा यात्रियों के लिए तैयार है। 

रेलटेल व गूगल की ओर से सिस्टम इंस्टॉल किया गया है, जिससे तीन से 50 एमबीपीएस तक स्पीड मिलेगी। स्टेशन परिसर में यात्री एक बार में 24 घंटे तक इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। 10 जून को गृहमंत्री राजनाथ सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। ’
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें