फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पहले लखनऊ में फ्री हुआ वाई-फाई

Sun, 15 Feb 2015 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को राजधानी की ऐतिहासिक इमारतों से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


यहां अब पर्यटकों को मिलेगी फ्री वाई-फाई इंटरनेट, ई-टिकट और सेल्फी पॉइंट। यह सभी सुविधाएं अप्रैल से हुसैनाबाद ट्रस्ट से जुड़ी स्मारकों में मिलने लगेंगी।

ई-टिकट की शुरुआत ट्रस्ट की वेबसाइट लॉन्च करने के साथ हो गई। डीएम राजशेखर ने शनिवार को अपने कार्यालय में हुसैनाबाद ट्रस्ट की वेबसाइट को लांच किया।

डीएम ने बताया कि अभी तक टूरिस्ट की मदद के लिए कोई वेबसाइट मौजूद नहीं थी। इस वेबसाइट से अब ऑनलाइन अलग-अलग स्मारकों की जानकारी मिल सकेगी।
Trending Videos

इंटरनेट से मिलेगा हर टिकट

वेबसाइट का सबसे खास आकर्षण ई-टिकट है। यहां से किसी भी तरह का टिकट इंटरनेट के जरिए खरीदा जा सकता है। पर्यटक अपना फोटो भी अपलोड कर ई-टिकट का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

आने वाले समय में प्रिंटआउट का झंझट खत्म कर मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। यहां ट्रस्ट को दान करने केलिए ई-डोनेशन का लिंक भी रखा गया है।

ई-टिकट और ई-डोनेशन सुविधा का उपयोग क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग, कैशकार्ड, मोबाइल बैंकिंग से किया जा सकता है।

एक दिन पहले तक टिकट को निरस्त करने की सुविधा भी होगी। जल्दी ही बड़े ग्रुप और स्कूलों के टूर के लिए भी विशेष रियायती टिकट ऑनलाइन मिल सकेंगे।
विज्ञापन

इन जगहों को मिलेगा फायदा

ई-टिकट की सुविधा के लिए टूरिस्ट को कोई सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। सोशल मीडिया पर डालें या परिवारीजनों से शेयर करेंडीएम ने बताया कि पर्यटन स्थलों को फ्री वाईफाई जोन के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

यहां बनाए सेल्फी पॉइंट से पर्यटक फोटो खींच कर चाहे तो सोशल मीडिया पर डालें या फिर परिवारीजनों से शेयर करें। सेल्फी पॉइंट का काम मार्च 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा।

वाईफाई की सुविधा भी एक अप्रैल से शुरू किए जाने की तैयारी है। आने वाले समय में वेबसाइट पर सूचना बढ़ाने के अलावा एंड्रॉयड और आईफोन के एप्लीकेशन तैयार कराए जाएंगे।

इस सु‌विधा से इमामबाड़ा, शाही हमाम छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी, शाही बाउली, घंटाघर, सतखंड़ा को फायदा ‌म‌िलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें