यूपी सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 40 जिलों के 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया कराएगी।
इसके लिए प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पीपीपी मोड पर जोड़ा जाएगा। अभी ग्रामीण इलाकों की सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को जिला स्तर के अस्पतालों को रेफर करना पड़ता है।
परिवार कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से अब गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड से वंचित नहीं रहेंगी। अभी बहुत सी गर्भवती महिलाएं सुरक्षित प्रसव न होने के कारण जान-माल का खतरा रहता है।
प्रदेश के 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चुना गया है जहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। ये ऐसे सीएचसी हैं, जहां प्रसव अधिक संख्या में होते हैं। इसलिए इन सीएचसी पर पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड सुविधा मुहैया कराई जा रही है।