फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU Lucknow: अपने शिक्षक और कर्मचारियों को निशुल्क इलाज देगा केजीएमयू

Tue, 26 Jul 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केजीएमयू ने अपने शिक्षकों व कर्मचारियों को निशुल्क इलाज देने का एलान किया है। इस सुविधा से संस्थान के पांच सौ शिक्षकों और दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शिक्षक और कर्मचारियों के आंदोलन के बीच एक राहत भरी खबर आई है। संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारियों को अब संस्थान में इलाज की सुविधा निशुल्क मिलेगी। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। विवि के शिक्षक और कर्मचारी पिछले कई दिनों से इसकी मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के सभी नियमित कर्मचारियों को इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा में पैथालॉजी जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की जांच भी शामिल हैं। अभी तक संस्थान के करीब पांच डॉक्टर और दो हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निशुल्क इलाज की सुविधा नहीं मिल रही थी।

पीपीपी मॉडल पर चलने वाली सीटी स्कैन सुविधा का लाभ नहीं
चिकित्सा अधीक्षक के आदेश में साफ किया गया है कि सीटी स्कैन की सुविधा सिर्फ संस्थान की ओर से लगी 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन में मिलेगा। वहीं पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन पर निशुल्क इलाज की सुविधा मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन


स्वागत योग्य कदम
केजीएमयू शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. संतोष कुमार का कहना है कि विश्वविद्यालय के चिकित्सकों और कर्मचारियों को निशुल्क सुविधा दिया जाना स्वागत योग्य कदम है। पिछले काफी दिनों से इसकी मांग की जा रही थी। इस सुविधा की वजह से शिक्षक और कर्मचारियों को काफी राहत होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें