फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर पार्क में इन लोगों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश, दो लाख को मिलेगी राहत

Sat, 01 Dec 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एलडीए ने गोमतीनगर विस्तार के लोगों को बड़ी सहूलियत दी है। अब यहां के लोग निशुल्क पास बनवाकर जनेश्वर मिश्र पार्क में दिन में किसी भी वक्त सैर कर सकेंगे। यही नहीं सभी शहरियों के लिए मार्निंग व इवनिंग वॉक के लिए पार्क में घूमने के लिए तय समय में भी इनको बिना पास के भी सैर के लिए दूसरों से ज्यादा समय मिलेगा। 
विज्ञापन


दरअसल, अभी जनेश्वर पार्क में सुबह 8.30 बजे तक मार्निंग वॉक और शाम 6 बजे के बाद ईवनिंग वाक के लिए सभी को निशुल्क प्रवेश मिलता है। वहीं दिन में सैर करने के लिए टिकट लेना पड़ता है। गोमतीनगर विस्तार के लोग अब पास बनवा कर दिन में भी मुफ्त सैर कर सकेंगे।

वहीं यदि पास नहीं बनवा पाते तब भी ये सुबह 9 बजे तक मॉर्निंग वाक और शाम को 6 बजे के बजाय 4 बजे के बाद से ही ईवनिंग वॉक मुफ्त में कर सकेंगे। यह प्रवेश केवल गेट नंबर-7 से ही मिलेगा। जबकि अन्य लोगों के लिए पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


एलडीए के उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया ने बताया कि गोमती नगर विस्तार की आरडब्ल्यूए की मांग पर यह व्यवस्था की गई है। विस्तार के लोगों को पास बनवाने के लिए स्थानीय पते की आईडी देनी होगी। गोमती नगर विस्तार महासंघ के सचिव उमाशंकर दुबे ने एलडीए के फैसले पर खुशी जताई। 
 
विज्ञापन

रिवर फ्रंट घूमने में ढीली होगी जेब

डेमो - फोटो : amar ujala
वहीं गोमती रिवरफ्रंट पर एलडीए ने टिकट 15 दिसंबर से लगाने का फैसला किया है। ठेकेदार तय नहीं होने की वजह से दीपावली से इसकी शुरुआत नहीं हो सकी थी। अब दोनों तरफ के ठेकेदार तय कर लिए गए हैं।
उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया ने बताया कि बाएं और दाएं तट के लिए ठेकेदार मिल गए हैं।

अंबेडकर पार्क की तरफ के बाएं तट पर टिकट संचालन का काम ओपी एंटरप्राइजेज को दिया गया है। वहीं लामार्ट कॉलेज और भैंसाकुंड की तरफ टिकट संचालन का काम क्यूआरपी सर्विसेज को मिला है। दोनों एजेंसियों को 15 दिन के अंदर टिकट व्यवस्था शुरू करने के लिए कहा गया है। 

एलडीए अधिकारियों के मुताबिक रिवरफ्रंट पर टिकट 10 रुपये का रहेगा। दोनों तरफ प्रवेश टिकट समान ही रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें