फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला के जेवर ले गए टप्पेबाज

Thu, 22 Oct 2026 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। अमानीगंज पावर हाउस के पास तीन टप्पेबाजों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर पुष्पा के करीब 90 हजार रुपये कीमत के जेवर ठग लिए। पीड़िता गैस सिलिंडर लेने गई थीं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलिहाबाद के मधवापुर निवासी पुष्पा के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12:18 बजे वह गैस एजेंसी से लौट रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उनसे गठिया का इलाज करने वाले व्यक्ति का पता पूछा। जानकारी न होने पर वह आगे बढ़ गईं। इसके बाद दोनों ने कुछ दूरी पर बैठे एक बाबा को इलाज करने वाला बताकर उन्हें बुलाया।

आरोप है कि बाइक सवारों ने अपनी अंगूठियां उतारकर बाबा को मंत्र पढ़ने के लिए दीं। इसके बाद तीनों ने पुष्पा से भी गले की माला और बालियां उतरवाकर उन पर मंत्र पढ़ने और फूंक मारने की बात कही। जेवर लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें मिट्टी भरी पुड़िया थमा दी और बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

पुष्पा के बेटे नीरज के मुताबिक, घटना के बाद उनकी मां को कुछ याद नहीं रहा। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें