फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाजों ने तीन को लगाई 35 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेडिंग, मकान दिलाने और बैंककर्मी बनकर जालसाजों ने तीन लोगों के खातों से 35 लाख रुपये साफ कर दिए। आलमबाग के राज गार्डेन कॉलोनी निवासी बुजुर्ग रूप नारायण मिश्र के पास 16 जून को अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताते हुए रूप नारायण को नेट बैंकिंग के लिए एक एप इंस्टॉल कराया। जालसाज ने अगले दिन दोबारा फोन किया और आईडी व पासवर्ड लेकर बुजुर्ग के खाते से 5.58 लाख रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

उधर, मटियारी के अनिल कांत गुप्ता के पास फोन करने वाली महिला ने अपना नाम मनीषा बताया। उसने ट्रेडिंग में निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग में 13.40 लाख रुपये निवेश कराया। अनिल ने जब रकम निकालने का प्रयास किया तो 30 प्रतिशत टैक्स मांगा। कई बार कहने पर भी रकम वापस नहीं की गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया।

यूपी विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता विराट खंड के एसबी त्रिपाठी से मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़प लिए गए। एसबी त्रिपाठी से उनके परिचित देवेश देव ने रीता राय से मुलाकात कराई थी। उसने इंदिरानगर का मकान बेचने की बात कही। इसके एवज में अप्रैल 2024 में 16 लाख रुपये एडवांस लिए। तीन माह में रजिस्ट्री की बात तय हुई, लेकिन रीता टालमटोल करने लगी। परेशान होकर पीड़ित ने सीएम कार्यालय में शिकायत की। जांच के बाद इंदिरानगर पुलिस ने रीता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें