फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला मेजर से जालसाजों ने 4.80 लाख रुपये हड़पे

Tue, 06 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट निवासी मेजर पूजा यादव से जालसाजों ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 4.8 लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा दो अन्य लोगों से भी 3.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कैंट, गाजीपुर और सआदतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कैंट के गौर एनक्लेव निवासी मेजर पूजा यादव के मुताबिक एक महीने पहले उन्हें डीबीएस स्टॉक प्राॅफिट ग्रोथ वेल्थ नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जालसाजों ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही। 4.8 लाख रुपये निवेश करने पर उन्हें 28 लाख रुपये का मुनाफा ग्रुप पर दिखाया गया। जब रुपये निकालने की कोशिश की तो उनसे 2.5 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये देने से मना करने पर उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया।

एसओ कैंट गुरप्रीत कौर ने बताया कि रविवार को आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जांच के लिए साइबर क्राइम सेल की मदद ली जा रही है।

इसके अलावा, गाजीपुरी के कुर्मांचल नगर निवासी दीप्ती जोशी के मुताबिक जालसाजों ने उनके बेटे रितेश जोशी को फोन कर बातों में उलझाकर उनके खाते से 47,500 रुपये ऐंठ लिए। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि रविवार को मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सआदतगंज के झंवाई टोला निवासी हिना परवीन का एसबीआई में बचत खाता है। उनके मुताबिक 31 दिसंबर को इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग करते हुए जालसाजों ने तीन बार में उनके खाते से 2.73 लाख रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि रविवार को आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। रुपये किन खातों में ट्रांसफर किए गए हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें