फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल पर सीज होगा फ्राड करने वालों का खाता, साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Thu, 24 Jun 2021 02:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अगर आपके खाते से ऑनलाइन फ्राड कर रकम निकाल ली जाती है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी मदद के लिए साइबर क्राइम ने हेल्पलाइन नंबर 155526 जारी किया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपके खाते से ऑनलाइन फ्राड कर रकम निकाल ली जाती है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी मदद के लिए साइबर क्राइम ने हेल्पलाइन नंबर 155526 जारी किया है। इस पर आप तत्काल फ्राड की सूचना दें। आपके खाते से ट्रांसफर की गई रकम जिस भी खाते में गई होगी उसे सीज कर दिया जाएगा। बाद में आपसे ब्लैंक क्रास चेक लेकर फ्राड की रकम को लौटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


एडीजी साइबर क्राइम राम कुमार ने बताया कि ओटीपी पूछकर खातों से रकम उड़ाने की शिकायतें लगातार आती रहती हैं। जिन मामलों में ओटीपी पूछकर रकम निकाली जाती है, उसमें बैंक भी कुछ नहीं कर पाता। पर, अब साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर पर पूरी जानकारी अपलोड होते ही संबंधित बैंक को अलर्ट मिल जाएगा। फिर बैंक जिस खाते में पैसा गया है, उस खाते से पैसे की निकासी पर तत्काल रोक लगा देगी। लेकिन इसके लिए फ्राड की सूचना बैंक से पैसा निकलने के 24 घंटे के भीतर देना होगा। उन्होंने कहा कि बस एक ही स्थिति में पैसा वापस मिलना मुश्किल होता है, जब फ्राड करने वाले ने पैसा कैश निकाल लिया हो। 

कुमार ने बताया कि जरूरी नहीं है कि किसी बैंक के खाते में गया है, तभी फ्रीज किया जाएगा। पैसा किसी ई वॉलेट जैसे पेटीएम, फोनपे, मोबिक्विक आदि में भी गया हो तो भी वापस मिल सकता है। हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत करने के बाद पीड़ित इसकी स्थिति नेशनल साइबर क्राइम के पोर्टल पर भी देख सकता है और जानकारी अपडेट कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें