फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लंदन की लड़की’ ने डाककर्मी से फेसबुक पर बनाई दोस्ती, फिर इस तरह लगाया लाखों का चूना

Thu, 03 May 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
डेमो
लखनऊ में जालसाजों ने लंदन की एक युवती के नाम से डाक  विभाग के कर्मचारी से फेसबुक पर दोस्ती बनाई। उसे साड़ियां व गारमेंट्स की खरीदारी का झांसा देकर 2.60 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का शिकार बने कर्मचारी ने बुधवार को हजरतगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

खाते में रुपये किए ट्रांसफर

2 of 7
डेमो
प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जीपीओ परिसर में रहने वाले डाक विभाग के कर्मचारी त्रिभुवन प्रसाद सिंह की फेसबुक आईडी पर 5 अप्रैल को मिसेज एलिजर बेथ रॉबर्ट नामक महिला ने संदेश भेजा। चैटिंग करके त्रिभुवन से दोस्ती बनाई।
विज्ञापन

3 of 7
ठगे - फोटो : amar ujala
हालचाल व परिचय लेने के साथ बताया कि वह लंदन में गारमेंट्स का बुटीक चलाती है। उनसे भारत में साड़ियां व गारमेंट्स की खरीदारी की इच्छा जताते हुए मदद करने को कहा। झांसे में आए त्रिभुवन ने कहा कि पत्नी उसकी मदद कर देगी। एलिजरबेथ ने पत्नी व बच्चों के लिए अपने बुटीक से गारमेंट्स लेकर जल्द लखनऊ आने का वादा किया।

4 of 7
mobile
त्रिभुवन ने पत्नी को जानकारी दी और विदेशी मेहमान का इंतजार करने लगे। उनका कहना है कि 17 अप्रैल को एक महिला ने उसे कॉल की।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
खुद को मुंबई एयरपोर्ट की लेडी कस्टम ऑफिसर बताते हुए कहा कि लंदन से आई मिसेज एलिजरबेथ रॉबर्ट के पास बड़ी रकम का ड्राफ्ट पाउंड में है जो केवल आरबीआई में भुनाया जा सकता है। उनके पास कस्टम क्लीयरेंस की फीस जमा करने के लिए नगद 45 हजार रुपये नहीं हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो
ऐसी दशा में उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा सकता। इसके साथ फोन पर एलिजरबेथ की आवाज आई। उसने रोते हुए कहा कि आपके देश में आकर फंस गई हूं, मदद कर दीजिए लखनऊ पहुंचकर रुपये लौटा देगी। झांसे में आए त्रिभुवन ने लेडी कस्टम ऑफिसर के बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो
अगले दिन झांसा देकर 30 हजार रुपये और जमा कराए गए। इसके बाद 19 अप्रैल को लेडी कस्टम ऑफिसर के कहने पर एंटी ड्रग्स/टेरेरिस्ट डिपार्टमेंट से क्लीयरेंस के 1.85 लाख रुपये जमा किए। एलिजरबेथ 23 अप्रैल तक अपना ड्राफ्ट कैश कराने का झांसा देती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें