फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुप्लीकेट कार्ड के जरिये लगा रहे सेना की कैंटीन में सेंध

Sat, 10 Mar 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

सेना की कैंटीन से डुप्लीकेट कार्ड के जरिये सामान खरीद कर बेचने वालों का नेटवर्क राजधानी लखनऊ से कानपुर तक फैला है। आर्मी इंटेलीजेंस के मुताबिक इस गिरोह में 50 से अधिक शातिर शामिल हैं, जो अब तक कैंटीन से हजारों की खरीदारी कर चुके हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, ये महज दो हजार रुपये में डुप्लीकेट कार्ड बनाकर भी बेच रहे हैं। इन शातिरों को पकड़ने के लिए छापामारी की तैयारी की जा रही है।

हाल ही लखनऊ में सेना की कैंटीन से डुप्लीकेट कार्ड से सामान खरीदने के मामले में कैंट पुलिस ने एक युवक का पकड़ा था। इसके बाद आर्मी इंटेलीजेंस यूनिट ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं डुप्लीकेट कार्ड से खरीदारी की भनक लगने पर आर्मी इंटेलीजेंस कैंटीनों पर कड़ी नजर रख रही है। साथ ही संदिग्ध परिस्थितियों में खरीदारों से पूछताछ भी कर रही है। बता दें, कैंटीन में सैन्यकर्मियों को सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध कराया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें