‘...हेलो, मैं गृहमंत्री अमित शाह का करीबी बोल रहा हूं। आपका बेटा नौकरी ढूंढ रहा है ना। उसका बायोडाटा लेकर मिलिए। मंत्री जी से बात कराकर अपॉइंटमेंट कराता हूं।’ कुछ इसी अंदाज में फोन करके शातिर ठग ने लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए।
ठगी के शिकार पांच लोग मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कई वकीलों के साथ आरोपी के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि ठग ने किसी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख वसूले थे तो किसी से ठेका दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये। ठग ने पांचों लोगों से कुल 80 लाख रुपये हड़पे थे।