फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच से तुलस्यानी बिल्डर ने 48 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच से तुलस्यानी बिल्डर ने 48 लाख रुपये ऐंठे
विज्ञापन

विभूतिखंड थाने में भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच गौरव खन्ना व उनकी शिक्षिका पत्नी मोहिता ने रीयल एस्टेट कंपनी तुलस्यानी बिल्डर पर फ्लैट का झांसा देकर 48 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि कंपनी ने रुपये निवेश करने के बदले गौरव व मोहिता को चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। पीड़ित दंपती ने कई साल इंतजार किया, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने न ही उनके रुपये लौटाए न फ्लैट दिया।
विज्ञापन

बीते दिन उन्होंने कंपनी के एमडी महेश तुलस्यानी और उनके भाई अनिल तुलस्यानी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गौरव और मोहिता पीजीआई थानाक्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी स्थित आकाश एन्क्लेव में रहते हैं।
उन्होंने जून 2014 में तुलस्यानी ग्रुप के एमडी महेश व अनिल तुलस्यानी के प्रयागराज में सिविल लाइन स्थित ऑफिस जाकर संपर्क किया था।
तुलस्यानी बंधुओं ने उन्हें सुल्तानपुर रोड पर सुशांत गोल्फ सिटी में मल्टी स्टोरी कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में फ्लैट के बारे में बताया।
उनका कहना था कि वह फ्लैट में जो रुपया निवेश करेंगे, प्रोजेक्ट पूरा होने तक उस रकम पर सालाना 12.3 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।
मोहिता खन्ना ने फ्लैट के लिए 24 लाख रुपये निवेश कर दिए जिसके कपंनी से उन्हें 48 चेक मिले। बाद में किन्हीं वजहों से कंपनी ने अपना प्रोजेक्ट टाल दिया।
वजह पूछने पर एमडी महेश और अनिल ने कहा कि वह सुशांत गोल्फ सिटी में ही उनकी दूसरी कंपनी तुलस्यानी इन्फ्रा डवलपर्स की तरफ से निर्माणाधीन अपार्टमंट पैनेशियो इम्पोरिया में रुपया लगा दें।
विज्ञापन

मोहिता और गौरव ने कंपनी के सेल्स मार्केटिंग अधिकारी रजनेश त्रिपाठी से एक समझौता करके सितंबर 2018 में अपनी रकम ट्रांसफर करा दी।
गौरव का कहना है कि इससे पहले वर्ष 2015 में ही उन्होंने कंपनी के कहने पर नई जेल रोड पर निर्माणाधीन टाउन बेली में फ्लैट के लिए 24 लाख रुपये और निवेश कर दिए थे।
इस तरह कुल 48 लाख रुपये उन्होंने कंपनी में निवेश किए, लेकिन बदले में एक रुपया भी वापस नहीं मिला। जो चेक मिले थे वह भी बाउंस हो गए।
गौरव और मोहिता ने अपनी रकम वापस पाने के लिए कंपनी के ऑफिस के चक्कर लगाए। एमडी से गुहार लगाई पर सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद महेश तुलस्यानी, अनिल तुलस्यानी व रजनेश त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें