फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रेशर वॉशर मशीन की शीट में छिपाया 29.62 लाख का सोना बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रेशर वॉशर मशीन की शीट में छिपाया 29.62 लाख का सोना बरामद
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने शनिवार को 29.62 लाख रुपये का सोना तस्कर से बरामद किया। वह एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई से लखनऊ आ रहा था।
उसने हाईप्रेशर वॉशर मशीन की शीट में सोना छिपाया था। एयर इंडिया की फ्लाइट आईएक्स-194 दुबई से शनिवार सुबह पौने नौ बजे उड़कर दोपहर दो बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंची।
उपायुक्त एयरपोर्ट निहारिका लाखा ने बताया कि जांच में विमान से उतरे यात्री आजाद हुसैन के पास से 816 ग्राम सोना बरामद हुआ, जो 29,62,080 रुपये का था।
इसे हाईप्रेशर वॉशर मशीन की शीट में छिपाया गया था। कस्टम की टीम में विमल श्रीवास्तव, पीयूष पाण्डेय, अनूप कुमार वर्मा, कुमार गौतम, प्रवीण कुमार मिश्र, विकास चंद्र वर्मा, अमित बोस शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे मामले
29 मई को थाई स्माइल की बैंकॉक से लखनऊ की फ्लाइट के दो यात्रियों से 7.82 लाख रुपये का 235 ग्राम सोना बरामद किया। सोने को लैपटॉप बैग की सिलाई में छिपाया था। 27 मई को दुबई से आई फ्लाइट से बिहार के गोपालगंज निवासी कलामुद्दीन अंसारी से 250 ग्राम सोने की चेनें मिलीं। 26 मई को लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाक से आई फ्लाइट से केशवनगर के रत्नेश वर्मा व ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अनुज यादव से 671 ग्राम सोना बरामद किया गया। 25 मई की देर रात बैंकाक से वाराणसी आई फ्लाइट से आर्यनगर निवासी विपिन गुप्ता से डेढ़ किलो सोना मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें