फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर की बेटी से प्लाट के नाम पर 8.80 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रीयल एस्टेट कंपनी के संचालकों इंस्पेक्टर की बेटी से प्लॉट के नाम पर 8.80 लाख रुपये ऐंठे
विज्ञापन

कृष्णानगर थानाक्षेत्र के बाराबिरवा में पिकेडली होटल के पास स्थित रियल एस्टेट कंपनी स्काई एस्टेट डवलपर्स के मालिक आकाश कुमार द्विवेदी समेत अन्य लोगों पर प्लॉट का झांसा दे 8.80 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरेली खंड में तैनात सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह की बेटी व बंगलूरू की मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेरणा सिंह ने कंपनी में प्लॉट बुक कराया था।
विज्ञापन

उनका रुपया लेकर कंपनी भाग गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आकाश कुमार द्विवेदी एलडीए कॉलोनी सेक्टर एच में रहता है।
कंपनी में आकाश की मां रानी देवी व मानकनगर के चित्रगुप्तनगर की कुमारी सना सिद्दीकी पार्टनर हैं। बरेली के इज्जतनगर स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी प्रेरणा सिंह ने जनवरी 2018 में प्लॉट के लिए संपर्क किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी मालिक आकाश को प्लॉट की कीमत की 25 प्रतिशत राशि के रूप में 8.80 लाख रुपये दिए। आकाश ने शेष 75 प्रतिशत रकम के लिए होम लोन कराने और जल्द प्लॉट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कई बार कहने पर भी प्लॉट नहीं मिला तो प्रेरणा कंपनी के कार्यालय पहुंचीं। पता चला कि कंपनी संचालक ऑफिस बंद करके भाग गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें