फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीमेंट सप्लाई के नाम पर 10.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विक्रांत खंड निवासी अभिषेक चटर्जी ने सीमेंट सप्लाई के नाम पर 10.60 लाख रुपये की ठगी की एफआईआर विभूतिखंड थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

अभिषेक के मुताबिक वह मेसर्स मेगा इंफ्रा डवलपर्स में अकाउंटेंट हैं। उनकी कंपनी भोपाल में काम कर रही है। उन्हें तय समय में सीमेंट खरीदकर साइट पर पहुंचाना था। इसके लिए ऑनलाइन खोजबीन की। 15 जनवरी को उनके पास फोन करने वाले ने अपना नाम विक्रम बताते हुए कहा कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से बोल रहा है। उसने सीमेंट के दाम और बैंक खाते का ब्योरा भेजा।

झांसे में आकर अभिषेक ने खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। अभिषेक ने कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां काम नहीं करता है। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। छानबीन में पता चला कि आरोपी ने जो खाता भेजा था, वह कोलकाता में संचालित किया जा रहा है, जो राहुल सोनकर के नाम है। आरोपी ने रकम आने के बाद ही उसे कई खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें