फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो में ठेके के नाम पर 59 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेट्रो में एयरपोर्ट स्टेशन में मिट्टी का ठेका दिलाने के नाम पर हजरतगंज निवासी कन्हैया शर्मा ने गंगा सागर चौहान के साथ 59 लाख की ठगी कर ली। गंगा सागर ने हजरतगंज थाने में बुधवार को कन्हैया शर्मा केखिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, गंगा सागर की भूमि सागर इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लि. कंपनी है। गंगा सागर की मुलाकात मार्च 2017 में हजरतगंज निवासी कन्हैया शर्मा से हुई थी। कन्हैया ने बताया कि उसकी कंपनी स्वराज क्रांती इंफ्राटेक प्राइवेट लि. है। उसके पास कई ठेकेहैं। कन्हैया ने 25 करोड़ का ठेका दिलाने के लिए गंगा सागर को 59 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। गंगा सागर ने दे दिया। इसकेबाद कन्हैया ने न तो कोई ठेका दिलाया न तो रुपये वापस किए। कई बार थाने में शिकायत की गई तो कन्हैया ने तीन चेक दिए जो बाउंस हो गए। इंस्पेक्टर के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
मकान बनवाने के लिए दिया रुपया लेकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। मकान बनवाने के लिए बिजनौर निवासी किरण तिवारी ने सरोजनीनगर निवासी अनुराग श्रीवस्तव और नोयल सिंह को रुपया दिया था। आरोप है की वह रुपया लेकर दोनों फरार हो गए। इसकेबाद बिजनौर निवासी किरन तिवारी ने सरोजनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर थाना प्रभारी केमुताबिक किरन तिवारी की तहरीर आई है। तहरीर केमुताबिक मकान बनवाने के लिए सरोजनी नगर के रहने वाले अनुराग श्रीवास्तव और नोयल सिंह को करीब पांच लाख रुपया दिया। इस दौरान उन लोगों मकान तो बनवाया नहीं। ऊपर से रुपया लेकर फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें