फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में धमाका, मकान ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक मजदूर के घर खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। सिलेंडर में तेज धमाका होने से उसका पूरा मकान धराशायी हो गया। पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। हालांकि इस हादसे में मजदूर का परिवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

बंथरा के मेमौरा गांव निवासी मजदूर राजू रावत के मुताबिक, बृहस्पतिवार को वह काम पर गया था जबकि घर पर उसकी पत्नी वंदना और उसकी एक बेटी थी। देर शाम वंदना घर में पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर से खाना बना रही थी। इसी बीच वह चूल्हे पर सब्जी पकाने के लिए रखकर किचन के बाहर चली गई। उस दौरान उसकी बेटी भी घर के बाहर खेल रही थी। तभी सिलेंडर में अचानक आग लग गई। वंदना की नजर पड़ी तो सिलेंडर से तेज लपटें उठती देख वह चीख पुकार मचाते हुए मदद के लिए घर के बाहर भागी।
उसने पड़ोसियों को सिलेंडर में आग लगी होने की जानकारी देते हुए मदद के लिए बुलाया। लेकिन तब तक तेज धमाके के साथ सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतनी तेज था कि उसके मकान की छत तक उड़ गई। इतना ही नहीं मकान की दीवारें भी भरभरा कर गिर गई। यह घटना होते ही वहां पर हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर दमकल गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है। वहीं इस घटना से मजदूर का पूरा परिवार काफी सहम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें