फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये के खाने के लिए 50 हजार गंवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में रहने वाले मो. अरशद को ऑनलाइन खाना मंगवाना महंगा पड़ गया। साइबर जालसाजों ने खाना देने के नाम पर खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। मो. अरशद ने बताया कि 25 जून को ऑनलाइन डिनर ऑर्डर के लिए सर्च कर रहा था। सागर रत्ना रेस्टोरेंट ने 200 रुपये में डिनर प्लेट का ऑफर दे रखा था। ऑफर देख रहा था, इतने में एक कॉल आई।
विज्ञापन

उसने रेस्टोरेंट का हवाला देते हुए ऑर्डर बुक करने को कहा। इस पर अरशद ने डिनर के लिए प्लेट ऑर्डर की। इस पर जालसाज ने 10 रुपये बुक करने के लिए भेजने को कहा। अरशद ने डिटेल के साथ 10 रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद उनके खाते से 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आया है। अरशद ने तुरंत साइबर क्राइम सेल व स्थानीय थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष आर्य के मुताबिक मो. अरशद की तहरीर पर केस दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें