फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मंगाया था मोबाइल फोन, जो निकला उसे देख होश उड़ गए

Tue, 29 Dec 2015 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील ने याहियागंज निवासी बनावटी जेवरों के कारोबारी शावेज को मोबाइल फोन की जगह घड़ी साबुन की टिकिया भेज दी। शावेज ने चौक कोतवाली में स्नैपडील के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर चौक आईपी सिंह ने बताया कि शावेज ने दो दिन पहले स्नैपडील पर 8,458 रुपये कीमत के सोनी के मोबाइल फोन की बुकिंग कराई थी।

सोमवार शाम जेवी एक्सप्रेस कूरिअर कंपनी का डिलीवरीमैन रेहान हसन मोबाइल का पैकेट लेकर आया। शावेज ने डिलीवरीमैन को निर्धारित भुगतान करने के बाद उसके सामने ही पैकेट खोला।

मोबाइल फोन के डिब्बे के भीतर घड़ी साबुन की टिकिया रखी देखकर दोनों के होश उड़ गए। गुस्साए शावेज ने डिलीवरीमैन को पकड़ लिया और चौक पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

ये बोला डिलीवरीमैन

पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। डिलीवरीमैन का कहना था कि वह सिर्फ कंपनी के पैकेट ग्राहकों तक पहुंचाता है। पैकेट के भीतर क्या है? इससे उसका लेनादेना नहीं है।

शावेज ने डिलीवरीमैन से मोबाइल फोन के रुपये वापस लिए। उसने डिलीवरीमैन से मोबाइल के पैकेट में घड़ी साबुन की टिकिया होने की बात लिखाई, इसके बाद उसे जाने दिया।

इससे पूर्व भी अलीगंज में युवक ने मोबाइल फोन मंगाया था। डिलीवरीमैन ने उसे पैकेट दिया जिसमें पत्थर निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें