फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर हो सकता है ऐसा भी धोखा

Tue, 10 Mar 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ रेलवे में लिपिक पद पर तैनात एक महिला लिपिक ने बात तो अपने साथ शादी के लिए की लेकिन भतीजे के साथ मिलकर घर की दूसरी युवती की शादी कराने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


मामले का खुलासा हुआ तो पीड़ित वर पक्ष ने फरियाद पुलिस से की। पुलिस से मदद न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर हैदरगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला लिपिक व उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव अड़सठ निवासी राम प्रसाद पाल का लड़का सियाराम पाल वर्तमान में पीसीएल में इंजीनियर पद पर तैनात है। सियाराम का विवाह लखनऊ रेलवे में लिपिक पद पर तैनात अजय कुमारी पाल के नाम पर तय हुआ था।
विज्ञापन


राम प्रसाद पाल का आरोप है कि विवाह तय करते समय उनको फोटो किसी एक युवती की दिखाई गई। गोद भराई की रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने साजिश के तहत फोटो वाली युवती को अजय कुमारी बता रस्म पूरी करवा लिया।
विज्ञापन

पोल खुली तो मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

गोद भराई में हार व अन्य जेवरात दिए गए। इसी बीच वर पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि सियाराम की शादी किसी नौकरी वाली लड़की के बजाए दूसरी युवती से कराने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने छानबीन शुरू की तो पता चला कि रेलवे में लिपिक पद पर तैनात अजय कुमारी व उसके भतीजे लखनऊ निवासी विपिन पाल ने यह साजिश रची है। सियाराम की शादी अन्य युवती से कराए जाने की तैयारी है। इस बात की शिकायत लड़की पक्ष से की गई तो मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

शिकायत पर पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही कोई कार्रवाई की, मजबूरन उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया तो अदालत ने साजिश व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया। अदालत के फैसले की जानकारी पर सुलह-समझौते तथा दबाव बनाने पहुंची महिला लिपिक व उसके भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें