फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: जानें, कब होगी चौथी काउंसलिंग

Tue, 09 Dec 2014 11:39 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए चौथी काउंसलिंग 2 से 12 जनवरी तक होगी। चौथे चरण की काउंसलिंग की खास बात यह होगी कि 10 फीसदी अधिक अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन


यदि कोई अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र पाने के बाद जॉइन नहीं करता है तो वेटिंग वाले को मौका दिया जाएगा। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में करीब 76 फीसदी पद भर गए हैं और 24 प्रतिशत खाली होने का अनुमान है।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की चौथी काउंसलिंग के बारे में विचार-विमर्श हुआ। निर्णय लिया गया कि 15 से 24 दिसंबर के बीच एनआईसी डाटा ऑनलाइन करेगा।
विज्ञापन


इस दौरान डायट प्राचार्य आवेदन पत्रों के आधार पर इसमें संशोधन करेंगे। प्रथम चरण में पहले, दूसरे व तीसरे चरण में प्रोविजनल काउंसलिंग कराने वालों के आवेदन पत्रों को ठीक किया जाएगा। इसके बाद अन्य आवेदन पत्रों की त्रुटियां ठीक की जाएंगी।

एनआईसी जारी करेगा मेरिट

एनआईसी (नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर) 25 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच डायट प्राचार्यों द्वारा किए गए संशोधन का मिलान करते हुए चौथे चरण की मेरिट जारी करेगा। सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि चौथे चरण की काउंसलिंग में मेरिट में आने वालों के प्रमाण पत्रों का मिलान कराए जाने के बाद 10 फीसदी अभ्यर्थियों की एक वेटिंग लिस्ट बनाई जाएगी।

वेटिंग लिस्ट टॉप मेरिट के बाद दूसरे नंबर पर रहने वालों की बनाई जाएगी, जिससे कोई अभ्यर्थी जॉइन नहीं करता है तो वेटिंग लिस्ट वालों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

बलरामपुर समेत सात जिलों में सत्यापन शुरू

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में तीन चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्रों को नियुक्ति पत्र देने के लिए सात जिलों ने प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू करा दिया है।

बलरामपुर, रामपुर, बरेली, फतेहपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद व कन्नौज के डायट प्राचार्यों ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को सूचना दी है कि तीन चरणों की काउंसलिंग में पात्र मिलने वालों के प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों को भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें