फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए छह दिसंबर को क्यों घनघनाता रहा हाशिम का फोन

Tue, 09 Dec 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई हाशिम अंसारी की ओर से पैरवी न करने के ऐलान के बाद बड़े-बड़े सियासत दां के फोन घनघनाने शुरू हो गए हैं। अंदरखाने उन्हें मनाने की कोशिशें कई माध्यमों से चल रहीं हैं।
विज्ञापन


हाशिम किसकी बात मानते है, यह साबित करने की होड़ लगी हुई है। हालांकि हाशिम अंसारी ने सोमवार को फिर दोहराया कि वे सिर्फ महंत ज्ञानदास का गंगासागर से लौटने का इंतजार कर रहे हैं, उनके आते ही सुलह को लेकर देशभर में अभियान शुरू होगा।

अब राजनीति करने वालों को कोर्ट में मामला लटकाने के बजाय हल करने में साथ देना चाहिए। हाशिम अंसारी की हालत जीवन के अंतिम पड़ाव में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत रामचंद्रदास परमहंस जैसी हो गई है।
विज्ञापन


जैसे वे अंतिम सांस लेने से पहले मंदिर निर्माण शुरू करने पर अड़े थे, और देश में भाजपा सरकार रहते हुए उन्हें समझाने की जद्दोजहद चल रही थी, वैसे ही हाशिम की ओर से कोर्ट के बाहर मामला हल करने की जिद से पक्ष-विपक्ष के नेता नफा-नुकसान की गोटी बिठाने में जुटे हैं।

हाशिम अंसारी के मुताबिक छह दिसंबर को अपरान्ह में देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें फोन किया था, फोन बेटे ने उठाया। सिर्फ दुआ-सलाम के बाद हाल-चाल की बात हुई। पैर में फ्रैक्चर की बात बताई।
विज्ञापन

मनाने में लगे सियासत दां

मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर न कोई बात उन्होंने कही, न हमने। इसके बाद शाम को सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से फोन पर बात कराई।
 
हाशिम इस दौरान भी हाल-चाल पूछने तक की बात करते हैं। हाशिम के बेटे मो. इकबाल का कहना है कि राजनाथ सिंह ने खुद फोन किया था, फोन उन्होंने ही उठाया था।

एकबारगी तो हम चौंक गए, फिर अब्बू का हाल हमसे पूछने के बाद उनसे बात की। अब्बू कम सुनते हैं, लिहाजा उनकी बात हमने ही शेयर की।

सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय ने बताया कि छह दिसंबर की शाम मुलायम सिंह जी का फोन आया था, मैं हाशिम के घर गया और उनसे बात कराई।

बात सिर्फ हाल-चाल की हुई। नेताजी ने हाशिम की खैरियत देखते रखने की ताकीद की है। उधर, हाशिम के बेटे इकबाल ने कहा कि रविवार शाम को लखनऊ से सपा नेत्री सेवैया सिद्दीकी व एक और महिला नेता आई थीं। दोनों ने हालचाल लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें