फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला के हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाने, पीटने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी। 
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में बच्चा चोरी के शक में हाथ-पैर बांधकर महिला को उल्टा लटकाने व पीटने के चौथे आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ा गया चौथा आरोपी इंदिरानगर के सुग्गामऊ निवासी शरीफुल इस्लाम है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि सुग्गामऊ निवासी आयनुद्दीन, जमालूद्दीन और सनीदुल इस्लाम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी मूलरूप से असम के रहने वाले हैं और यहां कबाड़ का काम करते हैं। बुधवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। सभी को जेल भेज दिया गया।
मूलरूप से बाराबंकी की रहने वाली पीड़िता इंदिरानगर इलाके में रहती हैं। उनके पति के मुताबिक छह नवंबर की सुबह करीब पांच बजे पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान बाइक की टक्कर से बचाने के लिए उन्होंने सड़क पर खड़े बच्चे को थोड़ा पीछे खींच लिया। आरोप है कि इसी बात पर झोपड़ी में रहने वाले 40 से 50 लोगों ने उन पर बच्चा चोरी का आरोप लगा दिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर झोपड़ी के पीछे घसीट ले गए और डंडों व लात-घूसों से पीटा।
विज्ञापन

घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो देखकर लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की झोपड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मारपीट में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें