फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार साल की बच्ची को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
आरोपी अमित।
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के एक गांव में युवक ने चार वर्षीय बच्ची को घर से अगवा कर करीब डेढ़ किमी दूर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ा। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी। उसकी चार बेटियां और एक बेटा घर में सो रहे थे। इस बीच मौका पाकर उमरावल गांव का अमित घर में घुसा और कक्षा-1 में पढ़ने वाली उसकी चार साल की बेटी को उठा ले गया। कुछ देर बाद महिला लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। आसपास तलाशने पर भी कुछ पता नहीं चला तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मासूम को तलाशना शुरू किया।

तालाब के किनारे बच्ची के साथ मिला आरोपी
गांव से करीब डेढ़ किमी दूर एक तालाब के पास अमित बच्ची के साथ गलत काम करता मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, चोरी, मारपीट सहित सात आपराधिक मामले पहले से हैं। पुलिस उसके खिलाफ वर्ष 2022 में गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई कर चुकी है। आरोपी नशे का आदी है।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले हादसे में हो चुकी है पिता की मौत
बच्ची के पिता की दो वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। चाचा ने बताया कि घटना के बाद से मासूम काफी डरी है। वह बार-बार रोने लगती है। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते हुए पुलिस व लोग पहुंच गए, वरना आरोपी बच्ची की हत्या भी कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें