लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल वाराणसी से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच व्यासनगर–काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के लिए 26 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लेगा। सुबह साढ़े नौ से शाम सात बजे तक ब्लॉक के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित होगा।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन 13010 यशवंतपुर-हावड़ा दून एक्सप्रेस 25 फरवरी को रास्ते में 180 मिनट रोककर चलाई जाएगी। ऐसे ही 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल मार्ग में 180 मिनट, 13257 दानापुर-आनंदविहार जनसाधारण एक्सप्रेस 26 फरवरी को रास्ते में पौन घंटे और 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 25 को रास्ते में 150 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
ट्रेन 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस तय मार्ग के बजाय वाया कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं., चुनार जं., पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलाई जाएगी। ट्रेन उन्नाव जंक्शन, लखनऊ, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), सुल्तानपुर, वाराणसी जं. पर नहीं रुकेगी। 15734 फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग के स्थान पर वाया कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-चुनार जं.-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी। यह लखनऊ नहीं आएगी। 15743 फरक्का एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-चुनार जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। यह भी लखनऊ नहीं आएगी।
ट्रेन 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-चुनार जं.-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी। इसका लखनऊ में ठहराव नहीं होगा। 19489 अहमदाबाद–गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी जं-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं. –वाराणसी सिटी के रास्ते तथा 18201 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या धाम जं., गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।