फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोरों ने यूको बैंक के एटीएम में लगाई 'सेंध', फुटेज में करेंसी कैरेट तोड़ते हुए मिली तस्वीर

Tue, 31 Dec 2019 01:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में कृष्णानगर क्षेत्र के पुरानी चुंगी इलाके में शातिर चार चोरों ने रविवार देर रात यूको बैंक का एटीएम तोड़ डाला। गनीमत रही कि चोर मेन करेंसी कैरेट नहीं तोड़ पाए। चोर ऊपरी बॉक्स ही ही तोड़ सके जिसमें 20-25 हजार रुपये रहे होने का अनुमान है।  
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी अमित राय के मुताबिक, यूको बैंक की बेहसा शाखा में लगे एटीएम में चोरी की सूचना सोमवार सुबह मिली। शाखा प्रबंधक राजूलाल शनिवार को बैंक बंद कर घर चले गए थे। बैंक खुलने के बाद सोमवार सुबह एटीएम को अस्त-व्यस्त देख शाखा प्रबंधक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

टीम को एटीएम बूथ के अंदर पांच-पांच सौ के नोट बिखरे मिले। जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई। वहीं सीसीटीवी कैमरे में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा बांधे बूथ में घुसे थे चारोें

पुलिस के मुताबिक, एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें रात 11.30 बजे चार चोर मुंह पर कपड़ा बांधे घुसे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में पेंचकस, प्लास थे। इसके जरिये उन्होंने एटीएम के करेंसी कैरेट को तोड़ा। फुटेज में करेंसी कैरेट तोड़ते हुए तस्वीर मिली है।

शाखा प्रबंधक राजूलाल के मुताबिक, चोर एटीएम के ऊपरी बॉक्स को तोड़ सके थे। जिसमें 20-25 हजार रुपये थे, जबकि मेन करेंसी कैरेट को तोड़ने में असफल रहे। कैश बॉक्स की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक, बैंक प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें